Credit Card Kya Hota Hai क्रेडिट कार्ड क्या होता है के बारे में जानेंगे इसके साथ साथ हम यह भी जानेंगे कि क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं, यह कैसे काम करता है आदि। क्रेडिट कार्ड एक तरह का उधार कार्ड होता है, इसके जरिए खरीदारी की जा सकती है और बिलों का भुगतान भी बड़ी ही आसानी से हो जाता है, क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान एक तय समय सीमा तक ही किया जा सकता है।
आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत से लोगों के द्वारा किया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको Credit Card से जुड़ी हुई सारी जानकारी दी जाएगी, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है।
तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि क्रेडिट कार्ड क्या होता है उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा।
Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है
क्रेडिट कार्ड बैंकों के द्वारा जारी किया गया एक फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट होता है, यह पतला सा एक प्लास्टिक का कार्ड होता है, जिसकी प्री-सेट क्रेडिट लिमिट होती है। क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको कैशलेस ट्रांज़ैक्शन करने में मदद मिलती है, कार्ड को जारी करने वाला आपके क्रेडिट स्कोर, क्रेडिट हिस्ट्री और आपकी आय के आधार पर क्रेडिट लिमिट को निर्धारित करता है।
क्रेडिट कार्ड का मतलब ही होता है उधार खाता, अगर आपके पास कैश नहीं है तो आप क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी कर सकते हैं, और बाद में महीने के अंत में आप Credit Card के बिल का भुगतान कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं
इमरजेंसी में सहायक – इमरजेंसी की स्थिति में क्रेडिट कार्ड बेहद ही फायदेमंद है, बैंक अकाउंट से ज्यादा पैसे निकालने या लोन प्रोसेस में लगने वाले समय की तुलना में क्रेडिट कार्ड बहुत ही उपयोगी विकल्प है।
बेहतर क्रेडिट स्कोर – अगर आप क्रेडिट कार्ड से पैसे खर्च करते हैं और समय पर उसका भुगतान करते हैं तो आपका बेहतर क्रेडिट स्कोर बन सकता है, जो कि लंबी अवधि में आपके काफी काम आएगा खासकर तब जब आप बिजनेस लोन या पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करेंगे।
धोखाधड़ी और गलतियों के बेहद कम अवसर – डेबिट कार्ड के मामले में ऑनलाइन पेमेंट करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि डेबिट कार्ड के अंदर आपके बैंक खाते की सारी रकम एक बार में ही उड़ाई जा सकती है और बाद में इसे वापस पाने में भी काफी समय लग सकता है, लेकिन क्रेडिट कार्ड के मामले में गलती सुधारने का पूरा मौका मिलता है।
नियमित खर्च का प्रबंधन – अगर आप नियमित तौर पर क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसों को खर्च करते हैं तो आपको पैसों का हिसाब करने में भी बहुत आसानी होती है।
इनके अलावा भी क्रेडिट कार्ड के बहुत से फायदे हैं जैसे कि –
- Rewards का फायदा मिलता है
- खर्च करके हिसाब भी रख सकते हैं
- Credit Card रखना ज्यादा सुरक्षित होता है
- Interest Free क्रेडिट का फायदा मिल जाता है
- पेमेंट में अधिक सुविधा मिलती है
- Recurring Payments में आसानी होती है
- रिचार्ज और टिकट बुकिंग कर सकते हैं
- कैशबैक और डिस्काउंट्स मिलते हैं
- Credit Score मजबूत होता है
- Extra Benefits मिलते हैं
Comments
Post a Comment