Skip to main content

मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं तो अभी पढ़ें ये खबर

 कई बार लोग अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते है जिसकी वजह से मोबाइल घंटो तक चार्ज में लगा रहता है दिन में तो एक बार फोन को चार्जिंग से हटाने का ध्यान भी आ जाता है लेकिन अगर फ़ोन को रात के समय चार्ज लगाया गया तो नींद खुलने के बाद भी मोबाइल को चार्जिंग से हटा पाते है ऐसे मोबाइल तो फुल चार्ज हो जाता है लेकिन मोबाइल के घंटों चार्ज लगे होने के कारण मोबाइल और बैटरी जल्दी खराब हो जाते है. वैसे अब इस समस्या का भी समाधान हो गया है अब गूगल प्लेस्टोर में ऐसे एप आ गए हैं जो मोबाइल के फुल चार्ज होने पर अलार्म बजाने लगते हैं.

इन्ही में से एक एप का नाम Full Battery & Theft Alarm है. जिसकी साइज़ महज 2.9MB मतलब ये एप आपके मोबाइल की ज्यादा मेमोरी को काम में नहीं लेगा. चुकीं ऐसे बहुत से लोग है जो अपने मोबाइल को चार्ज पर लगाकर सो जाते है या फिर मोबाइल चार्जिंग होने का ध्यान भूल जाते हैं ऐसे में उन लोगो के लिए ये एप काफी मददगार साबित हो रहा है इसी वजह से इस एप को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार इंस्टाल किया जा चुका है.


इस एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे आपको प्लेस्टोर में जाना है और वहां Full Battery & Theft Alarm एप सर्च करना है इसे इंस्टाल करने के बाद आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएगी आपको Allow करते जाना है. अब आप नीचे इमेज में दिखाई दे रहे होमपेज के जैसे इस एप में दिखाई देगा.

Full Battery Alarm

इस एप को सेट करने के लिए आपको इसकी सेटिंग में जाना पड़ेगा तो राईट साइड में ऊपर तीन लाइन में क्लिक करके आप इसकी सेटिंग में जा सकते हैं. पहला आप्शन आपको Security का मिलेगा जिसपर क्लिक करके आपको एक पासवर्ड सेट कर लेना है.


दूसरे ऑप्शन में आपको अलार्म का साउंड सेट करना है आप जिस तरह का चाहे उस तरह का इससे साउंड सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको बैटरी के फुल होने का % सेलेक्ट करना होगा अगर आप 90% सेलेक्ट करते है तो बैटरी 90% होने पर अलार्म बजने लगेगा इसी तरह लो बैटरी और टेम्परेचर का % भी सेलेक्ट कर सकते हैं.

Theft Alarm

ये फीचर तब काम करेगा जब आप इस एप में एक पासवर्ड सेट कर लेंगे. पासवर्ड सेट करते ही आपको Auto Enable Theft Alarm पर राईट क्लिक करना है. इसके बाद जब भी कोई आपके मोबाइल को चार्जिंग प्लग से हटाएगा तो ये अलार्म बजने लगेगा. ये अलार्म तब तक बजते रहेगा जब तक की आप उसमें पहले का सेट किया हुआ पासवर्ड डाल नहीं देते हैं. तो ये भी कमाल का फीचर जिससे आप अपने मोबाइल को चोरी होने से भी बचा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है इसके फायदे और नुकसान जानिये

    Credit Card Kya Hota Hai क्रेडिट कार्ड क्या होता है   के बारे में जानेंगे इसके साथ साथ हम यह भी जानेंगे कि क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं, यह कैसे काम करता है आदि।   क्रेडिट कार्ड   एक तरह का उधार कार्ड होता है, इसके जरिए खरीदारी की जा सकती है और बिलों का भुगतान भी बड़ी ही आसानी से हो जाता है, क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान एक तय समय सीमा तक ही किया जा सकता है। आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत से लोगों के द्वारा किया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको  Credit Card  से जुड़ी हुई सारी जानकारी दी जाएगी, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है। तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि  क्रेडिट कार्ड क्या होता है  उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा। Credit Card Kya Hota Hai | क्...

Insurance Kya Hota Hai | इंश्योरेंस क्या होता है इसके प्रकार जानिये

    Insurance Kya Hota Hai   इंश्योरेंस क्या होता है  आपने इंश्योरेंस, बीमा, जीवन बीमा आदि का नाम तो पहले कभी न कभी जरूर सुना होगा क्योंकि आज के समय में टीवी, इंटरनेट आदि जगह पर सबसे ज्यादा विज्ञापन  Insurance (बीमा)  के ही आते हैं, वर्तमान में इंश्योरेंस करवाना बहुत ही लोकप्रिय हो गया है। लगभग सभी लोग अपना  जीवन बीमा  अवश्य करवाते हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें  इंश्योरेंस (बीमा)  के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें  बीमा  के बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको  Insurance  के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि  इंश्योरेंस क्या होता है इंश्योरेंस कितने तरह का होता है   बीमा क्या है बीमा कैसे बनता है इंश्योरेंस के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं  आदि, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आएगा। तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शु...